LOADING

Type to search

ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया

Uncategorized

ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया

Share

ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया
रूस से हथियार और तेल खरीदने को बताया वजह, 1 अगस्त से लागू होगी कार्रवाई

वॉशिंगटन डीसी। 30 जुलाई
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत रूस से हथियार और तेल खरीद रहा है, इसलिए अब उस पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा।
ट्रंप ने भारत पर अमेरिका के व्यापार घाटे को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि भारतीय नीतियां अमेरिकी कंपनियों के लिए चुनौती बन गई हैं। उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका का मित्र है लेकिन व्यापार संतुलन बेहद खराब है, और भारत के ऊंचे टैरिफ के चलते अमेरिकी उत्पाद वहां प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहे।
ट्रंप के मुताबिक भारत रूस से हथियार और चीन के साथ मिलकर रूसी तेल खरीदता है, जबकि पूरी दुनिया रूस पर यूक्रेन युद्ध रोकने का दबाव बना रही है। इसी कारण अब अमेरिकी सरकार भारत से आयातित वस्तुओं पर 25% टैरिफ और अतिरिक्त पेनल्टी लगाएगी।
हालांकि ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही व्यापार समझौता हो सकता है। वहीं अमेरिकी अधिकारी 25 अगस्त को ट्रेड डील के छठे दौर की बातचीत के लिए भारत आएंगे। सितंबर-अक्टूबर तक इस दिशा में ठोस प्रगति की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *