LOADING

Type to search

डिप्टी सीएम दीया कुमारी का पर्यटन संभावनाओं पर जोर

Local

डिप्टी सीएम दीया कुमारी का पर्यटन संभावनाओं पर जोर

Share

-श्रीनाथजी के किए दर्शन करने पर न्यू कॉटेज में ली अधिकारियों की बैठक

उदयपुर, 17 अगस्त:राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी रविवार को नाथद्वारा पहुंचीं। उन्होंने सर्वप्रथम श्रीनाथजी के चरणों में नतमस्तक होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद गोस्वामी विशाल बावा ने उनका अभिनंदन किया।
इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री न्यू कॉटेज पहुंचीं, जहां सार्वजनिक निर्माण, पर्यटन व महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और बजट घोषणाएं शीघ्र धरातल पर उतरें।
पर्यटन विभाग की समीक्षा में जलदेवी मंदिर, चारभुजा जी मंदिर, दूधतलाई सौंदर्यीकरण, कुंभलगढ़ क्षेत्र पर्यटन विकास, छोटा गोपालपुरा की बावड़ी व सुंदर विलास कुंड पुनरुद्धार जैसे कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। साथ ही कांकरोली स्थित द्वारकाधीश मंदिर तक रिंग रोड निर्माण सहित नए कार्यों की संभावनाएं भी देखी गईं।
सार्वजनिक निर्माण विभाग की घोषणाओं के अंतर्गत केलवा–आमेट, मादड़ी–लसानी ताल, चारभुजा–सेवंत्री एवं बडारड़ा पुठिया–फरारा महादेव तक 70 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण व डामरीकरण कार्यों की स्थिति की समीक्षा हुई।
महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं में आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत, पूरक पोषाहार, मातृ वंदना योजना, नंदघर व पोषण ट्रैकर के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी लाभार्थियों को समय पर सुविधा मिले। बैठक में विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, सुरेंद्र सिंह राठौड़, हरिसिंह रावत, दीप्ति माहेश्वरी सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *