LOADING

Type to search

डूंगरपुर में एनीमिया पर जीत

Local

डूंगरपुर में एनीमिया पर जीत

Share

20 हजार में से 19,600 महिलाएं एनीमिक श्रेणी से बाहर
डूंगरपुर, 20 अगस्त: डूंगरपुर जिले में चलाए जा रहे एनीमिया मुक्त डूंगरपुर अभियान ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस की संयुक्त पहल से शिविरों में जांची गई 20 हजार एनीमिक महिलाओं में से 19,600 को एनीमिक श्रेणी से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि शेष 400 महिलाओं का उपचार जारी है।
कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि एनीमिया जिले में बड़ी चुनौती रहा है। इसे दूर करने के लिए 1 जनवरी से झौथरी ब्लॉक में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अभियान शुरू किया गया और 1 फरवरी से इसे पूरे जिले में लागू किया गया। इस अभियान में 15 से 49 वर्ष की किशोरियों, महिलाओं, गर्भवती और धात्री माताओं को शामिल किया गया। पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर जांच की गई और एनीमिक पाई गई महिलाओं का फॉलोअप सुनिश्चित किया गया।
डेढ़ लाख से अधिक महिलाओं की जांच
सीएमएचओ डॉ. अलंकार गुप्ता ने बताया कि अब तक 476 शिविरों में 1,60,600 महिलाओं और किशोरियों की जांच की गई। इनमें से 20 हजार महिलाएं एनीमिक पाई गईं। उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर कर विशेष उपचार दिया गया। एफसीएम इंजेक्शन, आयरन टैबलेट और पोषण युक्त आहार के माध्यम से 19,600 महिलाओं को एनीमिक श्रेणी से बाहर निकाला गया।
घर-घर पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं
अभियान को सफल बनाने के लिए आशा सहयोगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर महिलाओं को एनीमिया के लक्षण, कारण और रोकथाम के उपाय बताए। जागरूकता अभियान के साथ पौष्टिक आहार पर भी विशेष जोर दिया गया। जिन महिलाओं का हीमोग्लोबिन कम पाया गया, उनका लगातार फॉलोअप किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *