LOADING

Type to search

नेपाल में विरोध-प्रदर्शन: 20 की मौत, गृह मंत्री का इस्तीफा

International

नेपाल में विरोध-प्रदर्शन: 20 की मौत, गृह मंत्री का इस्तीफा

Share


काठमांडू, 8 सितम्बर
नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन में हुई मौतों की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा दे दिया। काठमांडू समेत अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शनों में अब तक 20 से अधिक लोग मारे गए और 400 से ज्यादा घायल हुए।
सोमवार को 12 हजार से अधिक प्रदर्शनकारी संसद भवन परिसर में घुस गए, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कई राउंड फायरिंग की। संसद, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास के आसपास कर्फ्यू लागू किया गया। काठमांडू प्रशासन ने तोड़फोड़ करने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए।
सरकार ने 3 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगाया था। बढ़ते दबाव के बीच बैन को हटा लिया गया। प्रदर्शन में खासकर जेनरेशन Z के युवा शामिल थे, जो बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *