LOADING

Type to search

पंजाब-हिमाचल में बाढ़ से तबाही, जम्मू में सेना ने 27 जवानों को बचाया

National

पंजाब-हिमाचल में बाढ़ से तबाही, जम्मू में सेना ने 27 जवानों को बचाया

Share

नई दिल्ली। 28 अगस्त
उत्तर भारत में लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पंजाब के 7 जिले और 150 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। रावी, ब्यास और सतलुज नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद कर दिए हैं।
अजनाला इलाके में सेना की एम्फीबियस गाड़ियों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। ये वाहन जमीन और पानी दोनों पर चल सकते हैं, जिससे राहत कार्य तेज हुआ है।
इधर, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से हादसों में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू के जौरियन क्षेत्र में पानी में फंसे 27 जवानों को सेना की व्हाइट नाइट कोर टीम ने 10 घंटे के लंबे ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला।
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार रात चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ। राज्य के तीन जिलों में करीब 2000 से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं। चंबा जिले में घरों में मलबा घुस गया है, जिससे लोग दहशत में हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ से अब तक 310 लोगों की जान जा चुकी है। 369 लोग घायल हुए हैं और 38 लोग अभी भी लापता हैं। 1240 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें से 331 घर पूरी तरह ढह गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *