LOADING

Type to search

पत्नी और भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Local

पत्नी और भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

प्रतापगढ़ डबल मर्डर केस, बेटे और भतीजे पर भी किया था हमला

प्रतापगढ़। 24 अगस्त
जिले के धमोत्तर थाना क्षेत्र के बिल्लीखेड़ा गांव में हुई डबल मर्डर वारदात के आरोपी प्रेमचंद मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कुल्हाड़ी से वार कर दी थी हत्या

एसपी बी. आदित्य ने बताया कि 21 अगस्त को आरोपी ने अपने बड़े भाई मूलचंद मीणा और पत्नी सविता मीणा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। इस दौरान उसने अपने बेटे संतोष मीणा और भाई के बेटे मनीष उर्फ मनोज पर भी हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना पर धमोत्तर थानाधिकारी घीसूलाल पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और दोनों शव बरामद किए। मामले की रिपोर्ट पीड़ित दिनेश मीणा निवासी बिल्लीखेड़ा ने दर्ज करवाई। मौके पर एसपी बी. आदित्य, सीओ गजेंद्र सिंह राव, एमआईयू और एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से ही हिरासत में लिया और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति खराब थी और परिवारजनों के तानों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *