LOADING

Type to search

पुल के नीचे फंसी स्कूल बस : MLA फूल सिंह उतरे मैदान में, लगाया धक्का

Local

पुल के नीचे फंसी स्कूल बस : MLA फूल सिंह उतरे मैदान में, लगाया धक्का

Share

उदयपुर। 6 सितम्बर
शनिवार तड़के से शुरू हुई तेज बारिश ने उदयपुर शहर और जिलेभर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस बीच एकलिंगपुरा ब्रिज पर 30 बच्चों से भरी स्कूल बस पानी में फंस गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने धक्का देकर बस को बाहर निकाला और बच्चों को सुरक्षित उतारा। सुबह स्कूलों में अवकाश की घोषणा देर से होने के कारण अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
तेज बारिश और रेड अलर्ट को देखते हुए जिला कलेक्टर ने सभी सरकारी-निजी स्कूलों व आंगनवाड़ियों में अवकाश घोषित किया। उधर, कुराबड़ ब्लॉक के सुलावास गांव में करमाल स्कूल की बाउंड्री वॉल गिर गई, हालांकि सबकुछ सुरक्षित रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *