LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में मालवीया ने ढोल बजाकर किया सीएम का स्वागत

Local

बांसवाड़ा में मालवीया ने ढोल बजाकर किया सीएम का स्वागत

Share

बांसवाड़ा में मालवीया ने ढोल बजाकर किया सीएम का स्वागत

लोक कलाकारों ने किया गेर नृत्य, गूंजे ढोल, थाली और कुंडी
उदयपुर, 2 अगस्त
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बांसवाड़ा पहुंचने पर समर हॉस्टल पर आदिवासी लोक कलाकारों ने ढोल थाली और कुंडी की थाप पर परंपरागत वीर नृत्य किया। इस दौरान पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने भी ढोल बजाया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 20वीं किस्त जारी करने के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय समारोह में कृषि विभाग की पॉलीहाउस, सौर ऊर्जा पंप संयंत्र, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, तारबंदी और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत लाभार्थी किसानों को अनुदान राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 28 हजार से अधिक लाभान्वितों को 137 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। साथ ही, उन्होंने इस योजना के लाभार्थियों को घर की प्रतीकात्मक चाबी भी सौंपी। उन्होंने दो लाभार्थियों को सरस बूथ आवंटन एवं सरस मिनी मार्ट आवंटन पत्र सौंपे। समारोह में सिकराय दौसा में पपीता उत्कृष्टता केंद्र एवं देवड़ावास टोंक में मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केंद्र के शिलान्यास और खेमरी धौलपुर में उद्यानिकी ग्राह्य परीक्षण केंद्र के भवन के लोकार्पण की सौगात दी गई।
समारोह में जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं जिला प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनधन खाते खुलवाकर जरूरतमंदों को योजनाओं का पूरा लाभ उनके खातों में सीधा हस्तांतरित किया है। पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के पशुपालकों का उत्थान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पशुधन के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश में गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *