बेटियों ने भरी सपनों की उड़ान, विधायक की पहल पर की हवाई यात्रा
Share
बेटियों ने भरी सपनों की उड़ान, विधायक की पहल पर की हवाई यात्रा
उदयपुर। 27 अगस्त
ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा की अनूठी पहल पर उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र की मेधावी बेटियों ने पहली बार हवाई यात्रा कर सपनों को उड़ान दी। गणेश चतुर्थी पर कक्षा 10 व 12 में टॉपर रही 26 छात्राएं हवाई जहाज से जयपुर पहुँचीं।
जयपुर पहुंचकर छात्राओं ने राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं, वहीं राज्यपाल ने उन्हें राष्ट्रहित में बुलंदियों को छूने की प्रेरणा दी। छात्राओं ने अपने करियर के सपनों को साझा किया।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, टेकरी की छात्रा सिद्धि मेहता ने राज्यपाल को कविता समर्पित की। छात्राओं ने संविधान पार्क में संविधान संबंधी जानकारी ली, विधानसभा भवन का अवलोकन किया और जंतर-मंतर व हवामहल का भ्रमण भी किया। उल्लेखनीय है कि विधायक मीणा पहले चरण में 30 छात्राओं को भी हवाई यात्रा करवा चुके हैं। उनकी इस पहल से ग्रामीण अंचल की प्रतिभाशाली बेटियों के आत्मविश्वास में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
