मोदी का बंगाल दौरा: घुसपैठियों पर सख्त रुख, ₹5200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
Share
कोलकाता, 22 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोलकाता में 5200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने 13.62 किमी लंबे तीन नए मेट्रो रूट को हरी झंडी दिखाई और 1200 करोड़ की लागत से बनने वाले 7.2 किमी लंबे 6-लेन कोना एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख बातें:
घुसपैठियों पर हमला: मोदी ने कहा कि घुसपैठिए युवाओं का रोजगार छीन रहे हैं, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बोझ बढ़ा रहे हैं और समाज में अपराध फैला रहे हैं। भारत सरकार इनके खिलाफ अभियान चला रही है और इन्हें देश में रहने नहीं दिया जाएगा।TMC सरकार पर निशाना: उन्होंने कहा कि बंगाल को नई रोशनी की जरूरत है। कांग्रेस, कम्युनिस्ट और अब TMC ने प्रदेश को केवल भ्रष्टाचार और अपराध की पहचान दी। बंगाल में असली परिवर्तन केवल भाजपा ला सकती है।ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र: पीएम ने बताया कि सेना ने सीमा पार आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर पाकिस्तान को सबक सिखाया। बंगाल का रक्षा उद्योगों में योगदान अहम है, लेकिन कांग्रेस ने इसे बर्बाद किया।एंटी करप्शन बिल: मोदी ने कहा कि आम कर्मचारी जेल जाते ही नौकरी गंवा देता है, पर मुख्यमंत्री-मंत्री जेल में रहकर भी कुर्सी बचाए रहते हैं। यह लोकतंत्र और संविधान का अपमान है। प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि उनका एक वोट बंगाल को घुसपैठ और भ्रष्टाचार से मुक्त कर सकता है।
