LOADING

Type to search

राज्य मंत्री गहलोत ने किए सांवलिया सेठ के दर्शन

Local

राज्य मंत्री गहलोत ने किए सांवलिया सेठ के दर्शन

Share

राज्य मंत्री गहलोत ने किए सांवलिया सेठ के दर्शन

उदयपुर, 2 अगस्त
राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री अविनाश गहलोत ने शनिवार को भगवान श्री सांवलिया सेठ मंदिर मंडफिया में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर पुजारी ने उन्हें तुलसी एवं चरणामृत प्रदान किया। मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने उपरना ओढ़ाकर, भगवान की तस्वीर और महाप्रसाद भेंटकर राज्य मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, मंदिर बोर्ड सदस्य पवन तिवारी, भेरूगिरी गोस्वामी, पूर्व सरपंच अशोक रायका, राजेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *