सड़क पर टेंट लगाकर अतिक्रमण करने वालों को निगम ने थमाए नोटिस
Share
त्योहारी भीड़ में यातायात बाधित, 10 से अधिक प्रतिष्ठान चिह्नित
उदयपुर, 20 अगस्त: त्योहारी सीजन में शहर की सड़कों पर दुकानों के बाहर टेंट लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण पर नगर निगम ने सख्ती बरतते हुए नोटिस जारी किए हैं। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि कई व्यापारियों ने 200 से 500 वर्गफीट तक सड़क पर कब्जा कर मिठाई और सामान के काउंटर लगा दिए, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।
निगम की अपील के बावजूद अतिक्रमण करने वालों में कई प्रतिष्ठित दुकानें शामिल हैं। इनमें रामजी स्वीट्स (480 वर्गफीट), चावला जनरल स्टोर (172 वर्गफीट), कृष्णा मिष्ठान (520 वर्गफीट), न्यू नागदा मिष्ठान भण्डार (225 वर्गफीट), दीपक मिष्ठान भण्डार (450 वर्गफीट), खण्डेलवाल केटर्स (210 वर्गफीट), कल्याण जनरल स्टोर एवं सुपर मार्केट (462 वर्गफीट), शांति श्रृंगार स्टोर (225 वर्गफीट), देव श्री कलेक्शन (225 वर्गफीट), जय भोले मिष्ठान भंडार (520 वर्गफीट) और पंकज नमकीन (570 वर्गफीट) शामिल हैं।
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि इन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध न्यायालय में चालान पेश कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। निगम ने दुकानदारों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, अन्यथा सख्त कदम उठाए जाएंगे।
