हजारों लीटर वॉश और भट्टियां नष्ट
Share
उदयपुर, 9 नवंबर: आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, भंडारण, परिवहन और विक्रय पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर में आबकारी थाना चाकसू क्षेत्र के ग्राम बस्सी, रिको एरिया, बाजुपुरा, त्रिलोकपुरा, लसाड़िया और सांक सिंडोली में दबिश देकर 3 हजार लीटर वॉश और दो कच्ची भट्टियां नष्ट की गईं। टीम ने 552 देशी शराब के पव्वे, 48 पव्वे रम और 12 बीयर की बोतलें जब्त कीं तथा दो अभियोग दर्ज किए।
बीकानेर के श्रीकरणपुर में 7 लीटर हथकड़ शराब और 60 लीटर उत्तेजित वॉश जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वहीं, चुरू के राजगढ़ क्षेत्र में 4 लीटर हथकड़ शराब और एक चालू भट्टी नष्ट की गई। लाडनूं में नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी से 80 पव्वे देशी शराब बरामद हुए। प्रदेश के सभी जिलों में यह विशेष अभियान लगातार जारी है, जिसमें नाकाबंदी, दबिश और गश्त के जरिए अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
