LOADING

Type to search

3.12 करोड़ के सीजीएसटी नोटिस को कम कराने के लिए 60 लाख की रिश्वत मांगी, 25 लाख लेते दलाल गिरफ्तार

Uncategorized

3.12 करोड़ के सीजीएसटी नोटिस को कम कराने के लिए 60 लाख की रिश्वत मांगी, 25 लाख लेते दलाल गिरफ्तार

Share

उदयपुर, 29 सितम्बर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) राजसमंद की टीम ने 3.12 करोड़ रुपए के सीजीएसटी टैक्स नोटिस को कम कराने के नाम पर 60 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में दो दलालों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक दलाल को 25 लाख रुपए नकद लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ के आधार पर सीजीएसटी अधिकारी सांवलराम को भी एसीबी ने डिटेन किया है।

एसीबी के एएसपी हिम्मत सिंह चारण ने बताया कि राजसमंद निवासी शिकायतकर्ता की तीन फर्मों को 3.12 करोड़ रुपए के सीजीएसटी टैक्स के नोटिस मिले थे। आरोप है कि नोटिस की राशि को कम कराने के लिए सीजीएसटी अधिकारी सांवलराम ने राजसमंद निवासी अनिल पारीक और उसके भतीजे सुशील पारीक के माध्यम से 60 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने पर एसीबी ने रिश्वत मांगने का सत्यापन कराया। सत्यापन के बाद मंगलवार को राजसमंद में दो स्थानों पर ट्रैप कार्रवाई की गई। एसीबी टीम ने 100 फीट रोड स्थित अपोलो टायर फैक्ट्री के पास सुशील पारीक को 25 लाख रुपए नकद लेते पकड़ लिया। वहीं, दूसरी टीम ने दलाल अनिल पारीक को केलवा क्षेत्र के पास से पकड़ा।

दोनों दलालों से पूछताछ में सीजीएसटी अधिकारी सांवलराम का नाम सामने आया। इसके बाद एसीबी ने अधिकारी को भी कार्रवाई के दायरे में लिया। झालावाड़ एसीबी की टीम ने कोटा के सुकेत क्षेत्र में पहुंचकर सांवलराम को डिटेन किया। एसीबी के अनुसार सांवलराम की पोस्टिंग उदयपुर में है। अधिकारी से पूछताछ और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *