75 साल की विरासत का जश्न, ‘खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट’ का भव्य शुभारंभ
Share
उदयपुर, 13 अप्रैल: शहर के प्रतिष्ठित व्यापारिक संस्थान “खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट” ने 75 वर्षों की विरासत को नई पहचान देते हुए अपने प्रीमियम स्टोर का भव्य उद्घाटन किया। सोभागपुरा लिंक रोड स्थित आधुनिक शोरूम का शुभारंभ निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के दौरान उन्होंने स्टोर की आधुनिक साज-सज्जा और उत्पादों की विविधता की सराहना की। इस नए स्टोर में ग्राहकों को फाइन क्रॉकरी, ग्लासवेयर, किचनवेयर, घरेलू सामग्री और गिफ्टिंग आइटम्स की विस्तृत रेंज एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।
संस्थान के पार्टनर्स सांची सिधवानी, कांची वधवा और मेहुल मित्तल ने बताया कि स्टोर को आधुनिक जीवनशैली और ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है। उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर शॉपिंग अनुभव देना है।
75वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह शुभारंभ शहर के व्यापारिक क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करेगा। वर्षों से विश्वास कायम रखने वाला यह संस्थान अब नए रूप में गुणवत्ता और सेवा के नए मानक स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।
