LOADING

Type to search

6 ने की रेकी, 4 ने लूटा 4.90 लाख का बैग

crime

6 ने की रेकी, 4 ने लूटा 4.90 लाख का बैग

Share

चित्तौड़गढ़ में सुनसान जगह पर वारदात, आईफोन भी छीना; गलियों का फायदा उठाकर फरार हुए बदमाश
चित्तौड़गढ़, 5 जुलाई:
चित्तौड़गढ़ में बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के साथ 4.90 लाख रुपए और आईफोन लूटकर पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले छह आरोपियों ने पीड़ित की रेकी की, जबकि लूट की घटना को चार बदमाशों ने अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ितों ने काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन आरोपी शहर की संकरी गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पीड़ित संजय सालवी अपने भाई के कहने पर 4.90 लाख रुपए लेकर बाइक से जा रहा था। रास्ते में द्वारिकाधाम कॉलोनी के पास रुकने के दौरान दो गाड़ियों पर आए चार बदमाशों ने धक्का देकर बैग और आईफोन छीन लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। शुरुआती जांच में इस वारदात में और लोगों के शामिल होने की भी आशंका जताई गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *