सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश मेहता ने किए श्रीनाथजी के दर्शन
Share
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश मेहता ने किए श्रीनाथजी के दर्शन
उदयपुर, 2 अगस्त
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संदीप मेहता ने शनिवार प्रातः सपरिवार श्रीनाथजी मंदिर पहुंचकर प्रभु के राजभोग झांकी दर्शन किए। वे मंदिर सेवादार की पारंपरिक वेशभूषा धोती-अंगरखी में दर्शन करने पहुंचे। मंदिर मंडल की परंपरा अनुसार कृष्ण भंडार अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उनका महाप्रभुजी की बैठक में रजाई-उपरणा ओढ़ाकर एवं श्रीजी का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर मंडल के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, विधिक अधिकारी, वृत्त निरीक्षक सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
