LOADING

Type to search

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से सांवलिया जी मंदिर बोर्ड अध्यक्ष ने की भेंट

Local

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से सांवलिया जी मंदिर बोर्ड अध्यक्ष ने की भेंट

Share

मंडफिया आने का दिया निमंत्रण, महा प्रसाद और तस्वीर भेंट कर किया सम्मान

उदयपुर। 6 अगस्त
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से श्री सांवलिया जी मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने नई दिल्ली में आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी भी मौजूद रहे।
भेंट के दौरान बिड़ला को उपरना ओढ़ाकर भगवान सांवलिया जी का महा प्रसाद और तस्वीर भेंट की गई। हजारी दास वैष्णव ने लोकसभा अध्यक्ष को चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित सांवलिया जी सेठ मंदिर की ऐतिहासिक महत्ता और प्रसिद्धि की जानकारी दी। उन्होंने बिड़ला को मंदिर दर्शन हेतु मंडफिया आने का आमंत्रण भी दिया। इस आत्मीय मुलाकात में धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का भाव स्पष्ट रूप से झलका।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *