LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में अवैध रूप से संचालित 5 दवाखानों पर छापा, 3 सील, 2 संचालक फरार

Local

बांसवाड़ा में अवैध रूप से संचालित 5 दवाखानों पर छापा, 3 सील, 2 संचालक फरार

Share

चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दानपुर थाने में दर्ज हुआ परिवाद

उदयपुर। 6 अगस्त
बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवन ब्लॉक में अवैध व अयोग्य व्यक्तियों द्वारा संचालित दवाखानों पर चिकित्सा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। बीसीएमओ डॉ. मुकेश मईड़ा के नेतृत्व में पांच स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें तीन दवाखाने सील किए गए, जबकि दो संचालक मौके से फरार हो गए।
बिना दस्तावेज पाए जाने पर बांसवाड़ा निवासी उमंग एस गांधी का चिरायु दवाखाना, पश्चिम बंगाल निवासी नारायण विश्वकर्मा का कोटड़ा रोड स्थित दवाखाना और मोइनुद्दीन सिद्दीकी का महादेव मंदिर रोड स्थित दवाखाना सील किया गया।
घोड़ी तेजपुर में विजय किरतानिया और दिनेश नामक व्यक्तियों द्वारा बिना अनुमति दवाखाने चलाए जा रहे थे। दोनों संचालक कार्रवाई के दौरान फरार हो गए।
बीसीएमओ मईड़ा ने बताया कि ऐसे गैरकानूनी दवाखाने आमजन के स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं। सभी मामलों में दानपुर थाने में परिवाद दर्ज कराया गया है और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जानकारी दी गई है। विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *