LOADING

Type to search

उदयपुर का मास्टर जशिथ बाल कलाकार के रूप में चमका

Local

उदयपुर का मास्टर जशिथ बाल कलाकार के रूप में चमका

Share

बाल कृष्ण की भूमिका में आया नजर
udr master jashith

उदयपुर, 7 अगस्त

उदयपुर के आठ वर्षीय मास्टर जशिथ बी. राज ने चाइल्ड एक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की है। जशिथ ने हाल ही में रिलीज हुए एक भक्ति गीत में बाल कृष्ण की भूमिका निभाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया है। यह गीत जी म्यूजिक कंपनी के बैनर तले जारी किया गया है, जिसके माध्यम से मासूम चेहरे और भावपूर्ण अदाकारी से जशिथ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
रॉकवुड हाई स्कूल में कक्षा दूसरी का छात्र जशिथ न केवल पढ़ाई में अव्वल है, बल्कि अभिनय में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है। गीत के प्रसिद्ध सिंगर लखबीर सिंह लखा हैं, जो भक्ति संगीत की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उनके स्वर में गाए इस गीत को रिदम सनाढ्य ने निर्देशित किया है। मास्टर जशिथ की मां शीतल धवन रॉकवुड स्कूल में शिक्षिका है, जबकि उनके पिता भूपेंद्र राज एक बिजनेसमैन हैं।
गौरतलब है कि रिदम सनाढ्य भी मूल रूप से उदयपुर की रहने वाली हैं और अब तक जी म्यूजिक एवं अन्य प्रमुख ब्रांड्स के लिए 200 से अधिक भक्ति एवं वीडियो सॉन्ग डायरेक्ट कर चुकी हैं। उनके निर्देशन में जशिथ की अदायगी को काफी सराहना मिल रही है।
गीत के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर भी जशिथ की भूमिका को खूब सराहा जा रहा है। परिजनों के अनुसार, जशिथ को अभिनय में बचपन से रुचि रही है और यह उसका पहला बड़ा प्रोजेक्ट है। स्थानीय कला प्रेमियों ने भी जशिथ को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उदयपुर का यह बाल कलाकार आने वाले समय में और भी प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकता है, जिससे शहर का नाम रोशन होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *