LOADING

Type to search

फलासिया में दिनदहाड़े युवक की निर्मम हत्या, थाने से चंद कदमों की दूरी पर वारदात

Local

फलासिया में दिनदहाड़े युवक की निर्मम हत्या, थाने से चंद कदमों की दूरी पर वारदात

Share

उदयपुर। 7 अगस्त
उदयपुर जिले के फलासिया कस्बे में गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो बदमाशों ने दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात पुलिस थाने से महज 100 मीटर दूर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे पाटिया निवासी 18 वर्षीय दीपक डामोर फलासिया आया हुआ था। तभी बाइक पर सवार दो युवक आए और उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलाया और साक्ष्य जुटाए। मृतक का शव मोर्चरी भिजवाकर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने बरामद बाइक के जरिए आरोपियों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक दीपक उदयपुर में मजदूरी करता था और फिलहाल अपने मामा के साथ धरती देवी गांव में रह रहा था। वह पैदल फलासिया आया था, तभी उस पर हमला हुआ। दीपक के पिता कैलाश पहले अपने पिता की हत्या के केस में जेल जा चुके हैं, जिससे पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर पहुंचे डीवाईएसपी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *