LOADING

Type to search

जन्माष्टमी पर ऑपरेशन सिंदूर की झांकी में दिखी भारतीय सेना की ताकत

Local

जन्माष्टमी पर ऑपरेशन सिंदूर की झांकी में दिखी भारतीय सेना की ताकत

Share

स्वामीनारायण मंदिर में आकर्षक सजावट, मटकी फोड़ कार्यक्रम से होगा समापन

उदयपुर, 16 अगस्त:जन्माष्टमी के पावन पर्व पर डूंगरपुर शहर का स्वामीनारायण (राधा-कृष्ण) मंदिर देशभक्ति और धार्मिक उत्साह का संगम बना हुआ है। यहां सोमपुरा समाज और नवयुवक मंडल की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की विशेष झांकी सजाई गई, जिसने भक्तों का ध्यान खींचा।
नवयुवक मंडल अध्यक्ष योगेश एम. सोमपुरा ने बताया कि पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। उसी साहस और शक्ति को दिखाने के लिए इस झांकी का आयोजन किया गया है। झांकी में भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमान, ब्रह्मोस, अग्नि और आकाश मिसाइल के साथ ही रक्षा प्रणाली एस-400 का प्रदर्शन किया गया है। साथ ही सिंधु जल समझौते के तहत पानी रोकने की झलक भी दिखाई गई।
मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी भी सजाई गई है। जन्माष्टमी पर भगवान को पालने में झुलाया गया और विशेष पूजा-अर्चना के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा। शाम से ही आरती, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। रात में पारंपरिक मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें युवाओं की टीमें भाग लेंगी। इसके साथ ही शहर के विभिन्न राधा-कृष्ण मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *