LOADING

Type to search

उदयपुर में 5 साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला

Local

उदयपुर में 5 साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला

Share

-CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना, मां ने बचाई जान

उदयपुर| 18 अगस्त 2025
उदयपुर शहर के न्यू आरटीओ रोड स्थित गौतम विहार कॉलोनी में रविवार शाम एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 5 साल के गौरांश पर तीन आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। बच्चा उस समय कॉलोनी की सड़क पर किड्स स्कूटर चला रहा था। तभी पीछे से दौड़ते हुए आए कुत्तों ने उसे घेर लिया, नीचे गिरा दिया और घसीटने लगे।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सोमवार को सामने आई। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्चा कुत्तों की तरफ से भागता है, तीनों कुत्ते पीछे से उस पर टूट पड़ते हैं। हमला इतना अचानक और तेज था कि गौरांश खुद को संभाल भी नहीं सका।
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मां प्रीति साहू तुरंत बाहर दौड़ीं और बहादुरी दिखाते हुए कुत्तों को भगाकर बेटे को अपनी गोद में उठाया। गंभीर रूप से घायल गौरांश को परिजन तुरंत पास के हॉस्पिटल ले गए, जहां उसके पेट और पैरों पर काटने के निशान पाए गए।
स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश और डर है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि उन्होंने एनिमल एड संस्था को कॉल किया, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं इस क्षेत्र में हो चुकी हैं।
लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद नगर निगम और पशु सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़ने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
पुरानी घटनाएं भी चिंताजनक
यह पहली बार नहीं है जब उदयपुर में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। दो महीने पहले, एक 8 साल के बच्चे पर कुत्तों का झुंड टूट पड़ा था। करीब एक साल पहले मस्तान बाबा दरगाह के पास एक 5 साल की बच्ची को कुत्तों ने इतना नोच डाला था कि उसकी जान चली गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *