LOADING

Type to search

प्रतापगढ़ में तीन बच्चे बंधुआ मजदूरी से मुक्त

Local

प्रतापगढ़ में तीन बच्चे बंधुआ मजदूरी से मुक्त

Share

प्रशासन ने दिए मुक्ति प्रमाण पत्र, 30 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

प्रतापगढ़ | 19 अगस्त
प्रतापगढ़ जिले में बंधुआ मजदूरी से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उदयपुर जिले के जनजातीय समुदाय के तीन बच्चों को मुक्त कराया। गायत्री सेवा संस्थान प्रतापगढ़ की पहल पर जिला प्रशासन ने बच्चों को बंधुआ मुक्ति प्रमाण पत्र जारी किए।
देवगढ़ थाना क्षेत्र में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजेश पंड्या ने बंधुआ श्रम उन्मूलन अधिनियम, 1976 की धारा 6 के तहत प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रत्येक बच्चे को तत्काल 30 हजार रुपए की अंतरिम सहायता और आगे पुनर्वास योजनाओं के तहत 3 लाख रुपए तक की मदद दी जाएगी।
बाल अधिकार विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र पंड्या ने बताया कि यह प्रमाण पत्र बच्चों के लिए कानूनी सुरक्षा कवच है, जिससे उन पर कोई बकाया ऋण या दावा मान्य नहीं होगा। गायत्री सेवा संस्थान के समन्वयक रामचन्द्र मेघवाल ने बताया कि बाल कल्याण समिति की देखरेख में बच्चों को बालगृह से कलेक्टर कार्यालय लाकर दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की गई। अब बच्चों के बैंक खाते खुलवाकर पुनर्वास की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य में श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन और अन्य संस्थानों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *