LOADING

Type to search

नकोर मेडिकल अग्निकांड पर राजनीति गर्माई

Local

नकोर मेडिकल अग्निकांड पर राजनीति गर्माई

Share

गुर्जर समाज ने सौंपा ज्ञापन, मेडिकल संचालक पर गंभीर आरोप; बीएपी ने कांग्रेस-भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

प्रतापगढ़ | 19 अगस्त
प्रतापगढ़ जिले के नकोर गांव में मेडिकल में आगजनी प्रकरण को लेकर राजनीति तेज हो गई है। गुर्जर समाज ने मंगलवार को कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए मेडिकल संचालक दिनेश शर्मा और बीएपी पार्टी पर आरोप लगाए। समाज का कहना है कि मेडिकल संचालक आदिवासी युवाओं को बहला-फुसलाकर गांव में अशांति फैला रहा है और प्रतिस्पर्धा में लोगों को झूठे मुकदमों में फंसा रहा है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि दिनेश शर्मा झोलाछाप डॉक्टर है, जो नकोर में मेडिकल स्टोर चलाकर गैरकानूनी दवाइयों का व्यापार कर रहा है। उसने आदिवासी युवाओं को ढाल बनाकर कई लोगों पर झूठे एससी-एसटी और छेड़छाड़ के मुकदमे दर्ज करवाए हैं। हाल ही में हरिश लबाना और अन्य गुर्जर समाजजनों को इसी तरह फंसाने का प्रयास किया गया।
दूसरी ओर बीएपी पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश बारोट ने कांग्रेस और भाजपा पर आरोप लगाया कि वे बाप पार्टी को बदनाम करने के लिए मामले को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। समाजजनों ने चेतावनी दी कि यदि मेडिकल संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो गांव में जातीय तनाव और गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *