वेतन मांगना पड़ा भारी, ड्राइवर की पिटाई
Share
कुंभलगढ़, 20 अगस्त: कुंभलगढ़ के केलवाड़ा थाना क्षेत्र आंतरी में तीन महीने का बकाया वेतन मांगने पर ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया।
थानाधिकारी विशाल गवारिया के अनुसार पीड़ित सोहनलाल भील तुलसीदास के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था। तीन महीने से वेतन बकाया था। जब उसने भुगतान मांगा तो तुलसीदास, हरीश दर्जी और अजय हरिजन ने उस पर हमला कर दिया।
मारपीट में सोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरीश और अजय को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी तुलसीदास फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
