LOADING

Type to search

यूडीए ने कलड़वास योजना की भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

Local

यूडीए ने कलड़वास योजना की भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

Share

2.5 लाख वर्गफीट से हटाए पक्के निर्माण, कमजोर आय वर्ग को मिलेगा लाभ
उदयपुर, 20 अगस्त : उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने राजस्व ग्राम कलड़वास में कमजोर आय वर्ग के लिए बनाई गई आवासीय योजना की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए लगभग 2.5 लाख वर्गफीट क्षेत्र को मुक्त कराया।
यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि कलड़वास की आराजी संख्या 2820 से लेकर 2850 तक के भूखण्डों पर प्राधिकरण की 14 अगस्त 2024 को अनुमोदित योजना है, जिसमें लॉटरी के माध्यम से भूखण्डों का आवंटन होना है। लेकिन इस भूमि पर लोगों ने मकान, बाउंड्रीवाल आदि का पक्का निर्माण कर रखा था।
पूर्व में 6 जून को भी कार्रवाई हुई थी, लेकिन विरोध के कारण पूर्णत: हटवाया नहीं जा सका। इस बार पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा व रणजीतसिंह विठू के नेतृत्व में अधिकारियों ने 10 पक्के मकान और 20 बाउंड्रीवाल जेसीबी से ध्वस्त कर भूमि को आवासीय योजना के लिए सुरक्षित कर लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *