LOADING

Type to search

सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन सिटी पैलेस पहुंचे, डॉ. लक्ष्यराज सिंह से भेंट

Local

सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन सिटी पैलेस पहुंचे, डॉ. लक्ष्यराज सिंह से भेंट

Share

मेवाड़ राजपरिवार और दाऊदी बोहरा समुदाय के ऐतिहासिक रिश्तों पर हुई चर्चा

उदयपुर, 20 अगस्त: शिया दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन बुधवार को सिटी पैलेस पहुंचे। पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मेवाड़ी परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
दरबार हॉल, फतह प्रकाश में दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक सारगर्भित चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने उन्हें मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी पुस्तकें, प्राचीन बहियां और अभिलेख दिखाए। बातचीत में मेवाड़ के महाराणाओं और दाऊदी बोहरा धर्मगुरुओं के बीच रहे ऐतिहासिक संबंधों को याद किया गया।
इतिहास साक्षी है कि बोहरा समुदाय और मेवाड़ राजपरिवार के बीच गहरे संबंध रहे हैं। वर्ष 1866 में 47वें धर्मगुरु सैयदना अब्दुल कादिर नजमुद्दीन ने महाराणा शम्भू सिंह से भेंट की थी। वहीं, 1954 में 51वें आध्यात्मिक गुरु सैयदना ताहिर सैफुद्दीन ने महाराणा भूपाल सिंह से मुलाकात की थी।
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने 2015 से 2022 के बीच भी तीन बार सैयदना साहब से भेंट की थी। सिटी पैलेस का यह आगमन समुदाय और मेवाड़ राजपरिवार के बीच परस्पर सम्मान और लगाव का प्रतीक माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *