LOADING

Type to search

डूंगरपुर में बारिश से बेणेश्वर धाम टापू बना, तीनों पुल जलमग्न

Local

डूंगरपुर में बारिश से बेणेश्वर धाम टापू बना, तीनों पुल जलमग्न

Share

डूंगरपुर, 22 अगस्त: डूंगरपुर जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से जलाशयों में पानी की आवक जारी है। वहीं बांसवाड़ा जिले के माही बांध के गेट खुलने के बाद माही नदी उफान पर है, जिसके चलते बेणेश्वर धाम टापू में तब्दील हो गया है। धाम को जोड़ने वाले साबला, वलाई और बांसवाड़ा—तीनों पुलों पर 2 से 5 फीट तक पानी की चादर बह रही है। इससे धाम तक पहुंचने के सभी रास्ते बंद हो गए हैं।
स्थिति यह है कि परिजनों की अस्थियां विसर्जन करने के लिए आए लोगों को पुलों तक ही रोकना पड़ रहा है और वहीं विसर्जन करना पड़ रहा है। पुलों पर बह रहे पानी को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
डूंगरपुर जिले में औसत बारिश 700 एमएम है, जबकि अब तक 512 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है। पिछले दो दिनों से लगातार रिमझिम और हल्की बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
जिला कंट्रोल रूम के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में जिले में औसत 23 एमएम बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा धम्बोला में 71 एमएम दर्ज की गई। इसके अलावा गलियाकोट में 38 एमएम, चिखली में 31 एमएम, आसपुर में 29 एमएम, कनबा में 27 एमएम, निठाउवा में 25 एमएम, सागवाड़ा में 19 एमएम, वेजा में 16 एमएम, जबकि डूंगरपुर व देवल में 10-10 एमएम बारिश हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *