LOADING

Type to search

सांवलिया सेठ भंडारे से पहले दिन निकले 8.90 करोड़

Local

सांवलिया सेठ भंडारे से पहले दिन निकले 8.90 करोड़

Share

25 अगस्त को होगी शेष गिनती

मंडफिया, 22 अगस्त: भगवान श्री सांवलिया जी सेठ मंडफिया के दरबार का भंडार चतुर्दशी शुक्रवार को खोला गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं श्री सांवलिया जी मंदिर की मुख्य निष्पादन अधिकारी प्रभा गौतम मौजूद रहीं।
भंडार गिनती में पहले दिन मंदिर को 8 करोड़ 90 लाख रुपए नगद प्राप्त हुए। शेष राशि की गिनती दूसरे चरण में 25 अगस्त, सोमवार को की जाएगी।
गिनती कार्य में मंदिर बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, पवन तिवारी, हरिराम गाडरी, रामलाल गुर्जर, भादसोड़ा नायब तहसीलदार शिवशंकर पारीक, लेखाधिकारी राजेंद्र सिंह, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह राजपूत, संस्थापन प्रभारी लेहरीलाल गाडरी, भेरुगिरी गोस्वामी, कालूलाल तेली, दीपक तिवारी, वीडियोग्राफर रमेश मेघवाल, जितेंद्र त्रिपाठी सहित मंदिर कर्मचारी व बैंकों के कार्मिक शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *