LOADING

Type to search

इजराइल ने दी चेतावनी: गाजा सिटी को राफा जैसा मलबा बना देंगे

International

इजराइल ने दी चेतावनी: गाजा सिटी को राफा जैसा मलबा बना देंगे

Share

जंग रोकने के लिए रखीं 5 शर्तें, सेना ने कब्जे की तैयारी तेज की

तेल अवीव। 22 अगस्त
इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने शुक्रवार को कहा कि अगर हमास ने इजराइल की शर्तें नहीं मानीं, तो गाजा सिटी को भी राफा और बैत हनून की तरह मलबे में बदल दिया जाएगा। काट्ज ने गुरुवार को सेना को गाजा सिटी पर कब्जे की अनुमति दी थी।

इजराइल ने जंग खत्म करने के लिए 5 शर्तें रखी हैं— हमास का पूर्ण आत्मसमर्पण, सभी बंधकों की एक साथ रिहाई, गाजा से सैन्य ताकत का खात्मा, इजराइल का सुरक्षा नियंत्रण और ऐसा नागरिक प्रशासन जो न हमास हो, न फिलिस्तीनी अथॉरिटी।

हमास ने इसके जवाब में आधे बंधकों की रिहाई के बदले सीजफायर का प्रस्ताव दिया था, जिसे इजराइल ने ठुकरा दिया।

अब इजराइल ने गाजा सिटी पर कब्जे की योजना को ‘गिदोन’स चेरिएट्स-बी’ नाम से मंजूरी दे दी है। इसके तहत 1.30 लाख सैनिकों को तैनात किया जाएगा। पहली खेप 2 सितंबर को बुलाने की तैयारी है।

इजराइली सेना ने बताया कि अभियान कई चरणों में चलेगा। पहले नागरिकों को 7 अक्टूबर तक शहर खाली करने का नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद सेना चारों ओर से घेराबंदी कर अंदर बढ़ेगी।

फिलहाल गाजा के 75% हिस्से पर इजराइल का नियंत्रण है। गाजा सिटी उन 25% इलाकों में है, जहां हमास सक्रिय है और कई बंधकों के होने की आशंका है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद गाजा में अब तक 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 18 हजार से अधिक बच्चे शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *