LOADING

Type to search

प्रतापगढ़ में गादी माता की शोभायात्रा निकाली जाएगी

Local

प्रतापगढ़ में गादी माता की शोभायात्रा निकाली जाएगी

Share

61 ढोल की थाप पर निकलेगी भव्य यात्रा, महाआरती और महाप्रसादी का होगा आयोजन

प्रतापगढ़। 24 अगस्त
प्रतापगढ़ में वसीठा धोबी समाज की आराध्या महामाया गादी माता की भव्य शोभायात्रा सोमवार सुबह निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा प्रातः 10 बजे धोबी चौक स्थित गादी माता मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी।
शोभायात्रा का मार्ग
जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र टांक और जिला प्रवक्ता मुकेश धोबी ने बताया कि शोभायात्रा बैंड-बाजों और 61 ढोल की गूंज के बीच मंदिर परिसर से रवाना होगी। यह यात्रा कुम्हारवाड़ा, पंडित जी की बावड़ी, सूरजपोल होते हुए रामकुंड परिसर पहुंचेगी। पूजा-अर्चना के बाद पुनः यात्रा प्रारंभ होकर गांधी चौराहा, पीपली गली, धानमंडी, सदर बाजार, मानक चौक, झंडा गली, सालमपुरा, भाटपुरा दरवाजा होते हुए वापस गादी माता मंदिर परिसर पहुंचेगी।
महाआरती और महाप्रसादी
मंदिर परिसर पहुंचने के बाद महामाया गादी माता की महाआरती की जाएगी। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा।
जिला प्रवक्ता मुकेश धोबी ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शोभायात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *