LOADING

Type to search

डूंगरपुर में 48 घंटे से बारिश, सड़कें बनीं दरिया; बेणेश्वर धाम टापू

Local

डूंगरपुर में 48 घंटे से बारिश, सड़कें बनीं दरिया; बेणेश्वर धाम टापू

Share

डूंगरपुर। 25 अगस्त
डूंगरपुर में लगातार 48 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे पुराने शहर की सड़कें दरिया बन गई हैं। कई जगह 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिले के स्कूल, आंगनबाड़ी और मां-बाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है।
लगातार बरसात के बीच पुराने विजय स्कूल की चारदीवारी का हिस्सा रात में भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि स्कूल बंद होने से कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं महारावल स्कूल गेट के सामने भी पानी भर गया है।
बारिश से जिले के बांध-तालाब लबालब हो गए हैं। अमरपुरा, आकरसोल का नाका, मारगिया, टामटिया, पूंजपुरा और बोड़ीगामा बांध ओवरफ्लो चल रहे हैं। सोम कमला आंबा बांध में अभी करीब पौने 2 मीटर की जगह खाली है। जिले का प्रमुख आस्था स्थल बेणेश्वर धाम लगातार तीसरे दिन टापू बना हुआ है। सड़क संपर्क टूटने से श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
बीते 24 घंटों में जिलेभर में अच्छी बरसात दर्ज की गई। कनवा में 87 एमएम, देवल में 69 एमएम, डूंगरपुर में 64 एमएम, आसपुर में 44 एमएम, गणेशपुर व निठाउवा में 40-40 एमएम, धम्बोला में 30 एमएम, वेंजा में 27 एमएम, सावला में 24 एमएम और चिखली में 23 एमएम वर्षा दर्ज हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *