LOADING

Type to search

स्लीपर कोच बस की चपेट में आकर मासूम की मौत

Local

स्लीपर कोच बस की चपेट में आकर मासूम की मौत

Share

उदयपुर। 25 अगस्त
शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। भुवाणा चौराहा पर एक निजी स्लीपर कोच बस ने 9 वर्षीय बालक को कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान देवेंद्र सिंह पुत्र कालू सिंह निवासी तरपाल हाल भुवाणा के रूप में हुई है। देवेंद्र अपने बड़े भाई के साथ सड़क किनारे बने राम रसोड़े पर पूजा करने आया था। इसी दौरान बस ने अचानक स्टार्ट होकर उसे टक्कर मार दी। बच्चा पिछले टायर के नीचे आ गया और उसका सिर कुचल गया।
घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। कंडक्टर कन्हैयालाल ने बताया कि बस रुकी हुई थी और बच्चा उसके ठीक आगे खड़ा हो गया था। उसकी हाइट कम होने से ड्राइवर को बच्चा दिखाई नहीं दिया।
परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि हादसे के बाद एक घंटे तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। मजबूरन पिता ने शव को टेम्पो में रखकर मॉर्च्युरी पहुंचाया। देवेंद्र सरकारी स्कूल भुवाणा में कक्षा 5 का छात्र था और परिवार मकान मालिक के यहां खाना बनाने का काम कर गुजारा करता है। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में गहरा आक्रोश और शोक पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *