LOADING

Type to search

श्री सांवलियाजी मंदिर में दूसरे राउंड में 4.60 करोड़ की गिनती

Uncategorized

श्री सांवलियाजी मंदिर में दूसरे राउंड में 4.60 करोड़ की गिनती

Share

अब तक भंडार में 13.50 करोड़ रुपए गिने जा चुके हैं

सांवलियाजी। 25 अगस्त
मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भंडार की दूसरी गिनती सोमवार को हुई। इस दौरान 4 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि गिनी गई। इससे पहले पहले राउंड में 8 करोड़ 90 लाख रुपए निकले थे, जिससे अब कुल राशि 13 करोड़ 50 लाख रुपए हो गई है।
भंडार की गिनती सुबह राजभोग आरती के बाद शुरू हुई और पूरी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने के कारण गिनती नहीं हो पाई थी।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, भंडार में अभी भी काफी राशि बाकी है और गिनती अगले कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगी। मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं और दान करते हैं। अब तक मिली राशि भक्तों की आस्था और मंदिर प्रशासन में विश्वास का प्रतीक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *