साबरमती बांध की सुरक्षा दीवार में दरार, प्रशासन सतर्क
Share
कोटड़ा। 25 अगस्त
क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से साबरमती बांध की सुरक्षा दीवार में दरार आ जाने से खतरे की आशंका उत्पन्न हो गई है। मिट्टी के कटाव के चलते पाल में आई इस दरार को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत मरम्मत की मांग की। सूचना पर उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों का कहना है कि बांध का समय रहते जीर्णोद्धार नहीं हुआ तो आसपास के गांवों को खतरा हो सकता है।
