भारत पर अमेरिकी टैरिफ दोगुना
Share
27 अगस्त से लागू होगा 50% टैक्स, नौकरियों और इकोनॉमी पर असर
नई दिल्ली। 26 अगस्त
अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह बुधवार सुबह 9:31 बजे से लागू होगा। इससे पहले 7 अगस्त से 25% टैरिफ लगाया गया था। अब अमेरिका को निर्यात होने वाले भारतीय सामानों पर कुल 50% टैक्स देना होगा।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस से तेल खरीद को लेकर यह पेनाल्टी लगाई थी। आदेश के अनुसार, सूचीबद्ध भारतीय सामानों पर यह ड्यूटी सीधे लागू होगी।
इंडस्ट्री पर असर
ज्वेलरी, टेक्सटाइल, ऑटो और सीफूड सेक्टर पर सबसे ज्यादा असर होगा।
48.2 अरब डॉलर का निर्यात प्रभावित हो सकता है।
आईटी, फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स फिलहाल सुरक्षित हैं।
आम आदमी पर असर
अमेरिका में भारतीय सामान महंगा होने से ऑर्डर घटेंगे।
कंपनियों को प्रोडक्शन कम करना पड़ेगा, जिससे नौकरियां जाने का खतरा है।
इकोनॉमी पर असर
निर्यात घटने से सरकार की कमाई और GDP पर दबाव पड़ेगा।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, GDP ग्रोथ 0.2% से 0.6% तक घट सकती है।
अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर असर
भारत अब 50 नए देशों में निर्यात रणनीति बना रहा है।
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स आइसलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड जैसे देशों के साथ हो चुके हैं।
सीफूड के लिए रूस-यूरोप, आभूषण के लिए वियतनाम-मलेशिया जैसे बाजारों पर फोकस होगा।
वजह: रूसी तेल
भारत, चीन के बाद रूस से तेल का सबसे बड़ा खरीदार है।
2021 तक आयात 0.2% था।
अब यह बढ़कर 17.8 लाख बैरल प्रतिदिन हो गया है।
हर साल भारत रूस से 130 अरब डॉलर से ज्यादा का तेल खरीद रहा है।
