LOADING

Type to search

मोदी बोले – अब दुनिया में “Made in India” लिखी EV दौड़ेगी

National

मोदी बोले – अब दुनिया में “Made in India” लिखी EV दौड़ेगी

Share

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV ‘E-Grand Vitara’ को दिखाई हरी झंडी, 100 देशों को होगा निर्यात

अहमदाबाद। 26 अगस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के हंसलपुर प्लांट से मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार E-Grand Vitara को एक्सपोर्ट के लिए फ्लैग-ऑफ किया। यह पूरी तरह भारत में बनी इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे यूरोप और जापान समेत 100 से ज्यादा देशों में भेजा जाएगा।

PM मोदी की प्रमुख बातें

“आज मेक इन इंडिया में नया अध्याय जुड़ा है। विदेशों में दौड़ने वाली EV पर भी ‘Made in India’ लिखा होगा।”

“मारुति सुजुकी मेक इन इंडिया की ब्रांड एंबेसडर बन चुकी है।”

“पैसा किसी का भी हो, लेकिन प्रोडक्शन में पसीना और मेहनत हिंदुस्तानियों की होगी।”

“हर राज्य को रिफॉर्म और गुड गवर्नेंस की स्पर्धा करनी चाहिए।”

“2047 तक विकसित भारत बनाना है, इसके लिए सबका साथ जरूरी है।”

बैटरी, रेंज और कीमत

दो बैटरी पैक: 49kWh और 61kWh

एक बार चार्ज करने पर रेंज: 500 किमी तक

अनुमानित कीमत:

बेस मॉडल: 20 लाख रुपए

हाई पावर मॉडल: 25 लाख रुपए

AWD वर्जन: 30 लाख रुपए

मुकाबला: MG ZS EV, Tata Curvv EV, Hyundai Creta EV और Mahindra BE 6

डिजाइन और फीचर्स

एक्सटीरियर: LED हेडलाइट्स, Y-शेप DRL, 19-इंच ब्लैक व्हील, सनरूफ

इंटीरियर: डुअल-टोन (ब्लैक-ऑरेंज) केबिन, फ्लोटिंग स्क्रीन सेटअप, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर

सेफ्टी: 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, 360° कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

प्रोडक्शन क्षमता

हंसलपुर प्लांट में निवेश: 21,000 करोड़ रुपए

वार्षिक क्षमता: 7.5 लाख गाड़ियां

2026 तक ई-विटारा की 67,000 यूनिट्स बनाने का लक्ष्य

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *