LOADING

Type to search

पुलिसकर्मियों की पदोन्नतियां इस साल पूरी होंगी : डीजीपी शर्मा

Local

पुलिसकर्मियों की पदोन्नतियां इस साल पूरी होंगी : डीजीपी शर्मा

Share

शराब तस्करी में शामिल अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान

डूंगरपुर, 26 अगस्त।
राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने मंगलवार को डूंगरपुर दौरे के दौरान कहा कि जयपुर में कानूनी अड़चनों के कारण पुलिसकर्मियों की पदोन्नतियां रुकी हुई थीं। लेकिन अब पुलिस कमिश्नर की पहल से यह मामला सुलझा लिया गया है और इस साल तक सभी लंबित पदोन्नतियां पूरी कर ली जाएंगी। आगे से यह प्रक्रिया हर साल नियमित रूप से चलेगी।

डीजीपी ने उदयपुर रेंज के अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने शराब तस्करी को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि अगर किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता इसमें पाई जाती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

इस मौके पर उन्होंने आईजी गौरव श्रीवास्तव और डीआईजी कार्मिक कुंवर राष्ट्रदीप के साथ पुलिस लाइन में पौधारोपण भी किया। पुलिस कर्मियों की बेटियों ने गुलदस्ता देकर डीजीपी का स्वागत किया। बच्चों ने पुलिस क्वार्टर्स की जर्जर हालत की ओर ध्यान खींचा। इस पर डीजीपी ने आरआई भैय्यालाल से हालात की जानकारी ली।

एसपी मनीष कुमार और एएसपी अशोक मीणा ने बताया कि मरम्मत के लिए 50 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। वहीं, डीजीपी ने वागड़ सरोवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर पेयजल संकट दूर करने के लिए सिंचाई व जलदाय विभाग को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *