LOADING

Type to search

उदयपुर में रिश्वतखोरी का खुलासा : 3.5 लाख लेते पकड़ा गया प्राइवेट व्यक्ति

Local

उदयपुर में रिश्वतखोरी का खुलासा : 3.5 लाख लेते पकड़ा गया प्राइवेट व्यक्ति

Share

एएसपी हितेश मेहता की भूमिका भी जांच के दायरे में

उदयपुर, 26 अगस्त।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर इकाई ने उदयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए शांतिलाल सोनी नामक एक प्राइवेट व्यक्ति को 3.5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह मामला एएसपी हितेश मेहता से जुड़ा हुआ है, जिनकी भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।

अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सोनी ने उसकी BMW कार के बकाया भुगतान और कोर्ट में चल रहे एक केस को सुलझाने के एवज में रिश्वत मांगी थी। जांच में स्पष्ट हुआ कि 3.5 लाख रुपये की रकम तय हुई थी।

एसीबी जयपुर तृतीय इकाई ने उप महानिरीक्षक आनंद शर्मा की निगरानी में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। एडीजी श्रीवास्तव ने बताया कि एएसपी हितेश मेहता की भूमिका संदिग्ध है और इस मामले में अलग से गहन जांच की जाएगी।

ब्यूरो अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से सरकारी तंत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश देने का काम हुआ है। आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *