सांवलिया जी सेठ भंडार, तीसरे चरण में 17 करोड़ से अधिक की राशि मिली
Share
मंडफिया, 26 अगस्त
भगवान श्री सांवलिया जी सेठ, मंडफिया के भंडार की गिनती का तीसरा चरण मंगलवार को संपन्न हुआ। अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं मंदिर की मुख्य निष्पादन अधिकारी प्रभा गौतम की उपस्थिति में हुई गिनती में 3 करोड़ 86 लाख 50 हजार रुपए नगद प्राप्त हुए।
इससे पहले दो चरणों में क्रमशः 13 करोड़ 50 लाख रुपए नगद निकले थे। इस प्रकार अब तक तीनों चरणों की गिनती में कुल 17 करोड़ 36 लाख 50 हजार रुपए नगद प्राप्त हो चुके हैं।
मंदिर प्रशासन और बैंक अधिकारियों की टीम ने यह पूरी प्रक्रिया सावधानी और पारदर्शिता से पूरी की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इस दौरान मौजूद रहे।
सांवलिया जी सेठ का भंडार वर्षों से भक्तों की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। मंदिर प्रबंधन समिति का कहना है कि प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर विकास और धर्मार्थ कार्यों में किया जाएगा।
