LOADING

Type to search

National

Share

जम्मू में 115 साल का बारिश का रिकॉर्ड टूटा

10 हजार लोग सुरक्षित जगहों पर भेजे गए, जम्मू-कटरा की 58 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली। 27 अगस्त

जम्मू में बीते 24 घंटों में 296 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 115 साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 1973 में 9 अगस्त को 272.6 मिमी बारिश हुई थी। भारी बारिश और बाढ़ के कारण प्रशासन ने 10 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

उत्तर रेलवे ने स्थिति को देखते हुए जम्मू-कटरा रूट पर 58 ट्रेनें कैंसिल कर दीं और 64 ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर रोक दिया गया।

पंजाब में नदियां उफान पर, स्कूल 30 अगस्त तक बंद

पंजाब में लगातार बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के चलते पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का में बाढ़ आ गई।

  • गुरदासपुर के नवोदय विद्यालय में 400 से अधिक छात्र-शिक्षक फंसे, जिन्हें NDRF और सेना ने सुरक्षित निकाला।
  • रावी नदी में आई बाढ़ के कारण करतारपुर साहिब कॉरिडोर में 7 फीट पानी भर गया। इससे पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में भी पानी भर गया।
  • पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स में सेना ने हेलिकॉप्टर से 22 CRPF जवानों और 3 नागरिकों का रेस्क्यू किया। जैसे ही ऑपरेशन पूरा हुआ, जर्जर बिल्डिंग का अगला हिस्सा पानी में बह गया।

भारी बारिश को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्यभर में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *