बाइक से जा रहे पांच लोग नदी में बहे: तीन को बचाया, मां—बेटी लापता
Share
चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में हादसा
बेगूं। 29 अगस्त
चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में रूपारेल नदी पार करते समय बड़ा हादसा हो गया। एक ही बाइक पर सवार 5 लोग नदी में बह गए। ग्रामीणों ने तीन को बचा लिया, लेकिन मां-बेटी अभी भी लापता हैं।
हादसा सारण-चौसला मार्ग पर सारण गांव के पास दोपहर करीब 2 बजे हुआ। बरनियास पंचायत के हाड़ा का खेड़ा निवासी घासीलाल प्रजापत (50) अपनी पत्नी लीला (45), बेटी मैना (30) और मैना के 8 व 5 साल के बच्चों को लेकर सारण स्थित देवनारायण मंदिर दर्शन करने गए थे। लौटते समय रूपारेल नदी की पुलिया पर डेढ़ फीट पानी बह रहा था। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पांचों नदी में गिर गए। ग्रामीणों ने घासीलाल, उनकी पत्नी और छोटे बेटे को सुरक्षित निकाल लिया। बेटी मैना और 8 वर्षीय नातिन की तलाश गोताखोर कर रहे हैं।
सरपंच पति रतनलाल गुर्जर ने बताया कि इस पुलिया पर दो महीने में 4 हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए।
