LOADING

Type to search

3 मौतों के बाद गूगल मैप ने सुधारी गलती

Local

3 मौतों के बाद गूगल मैप ने सुधारी गलती

Share

राशमी हादसे के बाद टूटी पुलिया को किया ‘टेंपरेरी क्लोज्ड’

चित्तौड़गढ़। 30 अगस्त
चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे के बाद आखिरकार गूगल मैप ने अपनी गलती सुधार ली है। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक बच्ची अब भी लापता है। गूगल मैप ने टूटी हुई सोमी-उपरेड़ा पुलिया को सही रास्ता दिखा दिया था, जिसके कारण परिवार की वैन तेज बहाव में बह गई थी। अब गूगल मैप ने इस पुलिया को “टेम्परेरी क्लोज्ड” दर्शाना शुरू कर दिया है।
यह हादसा 26 अगस्त की रात को हुआ था। भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ के कानाखेड़ा गांव लौट रहे मदनलाल (25) का परिवार 9 सदस्यों के साथ वैन में सवार था। सांखली पुलिया तेज बहाव से बंद थी, इसलिए मदनलाल ने गूगल मैप की मदद से दूसरा रास्ता खोजा। मैप ने उन्हें सोमी-उपरेड़ा पुलिया से जाने का मार्ग दिखाया, जबकि यह पुलिया पिछले 3 साल से टूटी हुई और बंद थी।
अंधेरे और चेतावनी बोर्ड की कमी के कारण परिवार को पुलिया टूटी हुई नजर नहीं आई और वैन सीधे पानी में जा गिरी। वैन लगभग 300 मीटर तक बह गई। हादसे में पांच लोगों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन चंदा (21), ममता (25) और खुशी (4) की डूबने से मौत हो गई। तीनों का अंतिम संस्कार गांव में कर दिया गया। वहीं रूत्वी (6) की तलाश अब भी जारी है।
हादसे के बाद भी गूगल मैप उसी रास्ते से ले जा रहा था। जनता में इसके प्रति आक्रोश के बाद गूगल ने अपनी मैपिंग सिस्टम को अपडेट करते हुए पुलिया को अस्थायी रूप से बंद दिखाना शुरू किया और हालात की तस्वीरें भी अपलोड कीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *