LOADING

Type to search

उदयपुर में होगा सीबीएसई नेशनल शतरंज चैम्पियनशिप 2025

Local

उदयपुर में होगा सीबीएसई नेशनल शतरंज चैम्पियनशिप 2025

Share

देश-विदेश से आएंगे 700 खिलाड़ी

उदयपुर। 30 अगस्त
झीलों की नगरी उदयपुर अब खेलों की दुनिया में भी नया इतिहास लिखने जा रही है। सीबीएसई नेशनल शतरंज चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन 2 से 5 सितम्बर तक एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल में होगा। पहली बार राजस्थान को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है।
प्रतियोगिता में देशभर के 100 से अधिक दल और 700 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ी सीबीएसई के 11 भारतीय जोन के साथ-साथ विदेशी जोन (यूएई, कुवैत, बहरीन, ओमान, कतर आदि) से भी आएंगे। प्रतियोगिताएं अंडर-11, 14, 17 और 19 आयु वर्ग में बॉयज, गर्ल्स और मिक्स कैटेगरी में होंगी। विशेष आकर्षण यह होगा कि भारत के ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश की स्कूल टीम भी शिरकत करेगी। विद्यालय प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने बताया कि यह आयोजन न केवल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच देगा बल्कि उदयपुर की पहचान को पर्यटन, संस्कृति और खेलों के हब के रूप में भी मजबूत करेगा। 2 सितम्बर को उद्घाटन और 5 सितम्बर को समापन समारोह में विजेताओं को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Up