LOADING

Type to search

मां को गाली पर भावुक हुए PM मोदी, बिहार BJP अध्यक्ष भी रो पड़े

National

मां को गाली पर भावुक हुए PM मोदी, बिहार BJP अध्यक्ष भी रो पड़े

Share

पटना। 2 सितम्बर
बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को दी गई गाली का मुद्दा गरमा गया है। मंगलवार को एक कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर पीएम मोदी ने इसका जवाब दिया।

मोदी ने कहा, “कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये अपमान सिर्फ मेरी मां का नहीं, बल्कि देश की हर मां-बहन-बेटी का है।” इस दौरान वे कई बार भावुक हो गए। उन्हें देख बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं भी रो पड़ीं।

पीएम मोदी ने 36 मिनट के संबोधन में कहा कि मां का स्थान देवताओं से भी ऊपर माना गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “नामदार लोग, जो शाही खानदान में पैदा हुए हैं, वे मातृत्व का महत्व नहीं समझ सकते। मेरे जैसी मां ने राजनीति से दूर रहते हुए भी मुझे देश सेवा के लिए तैयार किया।”

मोदी ने आगे कहा कि बिहार की धरती ने कभी मां का अपमान बर्दाश्त नहीं किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस अपमान का जवाब बिहार का हर बेटा दे।

इस कार्यक्रम में पीएम ने बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ के खाते में 105 करोड़ रुपए की राशि भी ट्रांसफर की।

इधर, भाजपा ने 4 सितंबर को NDA के समर्थन से बिहार बंद का ऐलान किया है। इस दौरान सड़कें और दुकानें बंद रहेंगी, लेकिन रेलवे और आपात सेवाएं जारी रहेंगी। महिला मोर्चा बंद की कमान संभालेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *