LOADING

Type to search

मानगढ़ धाम से गुजरात मार्ग धंसा

Local

मानगढ़ धाम से गुजरात मार्ग धंसा

Share

उदयपुर, 7 सितम्बर
बांसवाड़ा जिले में बारिश का दौर बना हुआ है। रेड अलर्ट जारी होने के बाद हालांकि जिले में अत्यंत भारी वर्षा नहीं हुई, लेकिन कुछ स्थानों पर बारिश से नुकसान हुआ है।
बांसवाड़ा में बागीदोरा उपखंड क्षेत्र में रात्रि में हुई तेज बारिश से राजस्थान और गुजरात के बीच महत्वपूर्ण संपर्क सड़क धंस गई। मानगढ़ धाम से गुजरात को जोड़ने वाली सड़क करीब 30 फीट हिस्से में धंस गई। इस दौरान एक कर भी अंदर जा गिरी। हालांकि चालक को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
सीएचसी में भरा पानी
दूसरी ओर जिले के गढ़ी उपखंड क्षेत्र के सरेड़ी बड़ी गांव में तेज बारिश के बाद जल निकासी का मार्ग अवरुद्ध होने पर बड़ी मात्रा में पानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर गया। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर गढ़ी क्षेत्र में खेरन का पारडा में मिट्टी का तालाब टूट गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *