LOADING

Type to search

मक्का तोड़ रहे किसान को खेत में दिखा मगरमच्छ

Local

मक्का तोड़ रहे किसान को खेत में दिखा मगरमच्छ

Share

रेस्क्यू कर सुरक्षित छोड़ा डेम में

उदयपुर, 9 सितम्बर
चित्तौड़गढ़ जिले के धरियावद रेंज स्थित साठपुरा गांव में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब मक्का तोड़ रहे किसान को अचानक खेत में मगरमच्छ दिखाई दिया। करीब 5 फीट लंबा और 35 किलो वजनी मगरमच्छ ने तेज आवाज की, जिससे घबराकर किसान भाग खड़ा हुआ और ग्रामीणों को सूचना दी।
मामले की जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर प्रशांत शर्मा ने बताया कि खेत में खड़ी फसल और अंधेरा होने से मगरमच्छ को पकड़ना आसान नहीं था। जब भी टीम उसे पकड़ने की कोशिश करती, वह फसल के बीच छिप जाता। टीम ने पहले खेत का एक हिस्सा साफ किया और टॉर्च की रोशनी से तलाश शुरू की।
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग के 8–10 कर्मचारियों ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा और दातलिया डेम में छोड़ दिया। रेंजर शर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में मगरमच्छ अक्सर तेज पानी के बहाव में गांवों तक पहुंच जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि डरने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें। ग्रामीणों ने विभाग की तत्परता की सराहना की और राहत जताई कि कोई हादसा नहीं हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *