LOADING

Type to search

नेपाल में अंतरिम पीएम को लेकर घमासान

International Local

नेपाल में अंतरिम पीएम को लेकर घमासान

Share

Gen-Z के गुटों में टकराव, सेना की भूमिका पर उठे सवाल

काठमांडू, 11 सितम्बर

नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़के विरोध प्रदर्शनों के बाद पीएम केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा। अब अंतरिम प्रधानमंत्री के नाम को लेकर देश में सियासी घमासान तेज हो गया है।

काठमांडू के आर्मी हेडक्वार्टर के बाहर गुरुवार को Gen-Z युवाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। वजह— अंतरिम पीएम पद के संभावित उम्मीदवारों पर असहमति। 9 सितंबर को काठमांडू के मेयर और रैपर बैलेन शाह का नाम आगे आया, 10 सितंबर को पूर्व चीफ जस्टिस सुशील कार्की और 11 सितंबर को नेपाल विद्युत प्राधिकरण के पूर्व प्रमुख कुलमान घीसिंग सबसे बड़े दावेदार बताए गए। अब धरान के मेयर हरका संपांग और पत्रकार से नेता बने रबी लामिछाने भी चर्चा में हैं।

नेपाली मीडिया के मुताबिक कई युवा चाहते हैं कि बालेन, सुशीला कार्की या संपांग को अंतरिम पीएम बनाया जाए। इसी को लेकर झड़पें हुईं। फिलहाल राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और सेना प्रमुख युवाओं व प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे हैं। पौडेल ने अपील की है कि “देश में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयम बरता जाए।”

इस बीच, आर्मी हेडक्वार्टर में दक्षिणपंथी नेता और कारोबारी दुर्गा प्रसाई को बुलाए जाने से विवाद और बढ़ गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि सेना अपना उम्मीदवार आगे ला सकती है।

सेना प्रवक्ता ने कहा कि बातचीत का मकसद गतिरोध खत्म कर जल्द चुनाव कराने वाले अंतरिम नेतृत्व पर सहमति बनाना है। लेकिन लगातार बढ़ रही झड़पों से आशंका गहराती जा रही है कि सेना कहीं ‘खेला’ तो नहीं कर रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *