LOADING

Type to search

स्कूल की आड़ में चर्च में धर्मांतरण!

Local

स्कूल की आड़ में चर्च में धर्मांतरण!

Share

डूंगरपुर में हिंदू संगठनों का विरोध, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

उदयपुर, 14 सितंबर
डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा और रामसागड़ा थाना क्षेत्र के बीच स्थित जेलाना गांव में स्कूल के नाम पर चर्च चलाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां आदिवासी समुदाय के लोगों को गुमराह कर धर्मांतरण की गतिविधियां चलाई जा रही थीं। जैसे ही यह बात सामने आई, बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।
चर्च में कथित रूप से प्रार्थना और धर्मांतरण की सूचना पर माहौल गरमा गया। विरोध की सूचना मिलते ही बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी, रामसागड़ा थाना पुलिस और डूंगरपुर डीएसपी तपेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल निर्देश दिए कि स्कूल के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां नहीं चलाई जाएं।
गोपालराम महाराज के नेतृत्व में पहुंचे हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन साल से स्कूल की आड़ में चर्च संचालित हो रहा है। कई बार विरोध करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अब यहां खुले तौर पर आदिवासियों को गुमराह कर धर्मांतरण करवाया जा रहा है।
प्रदेश में हाल ही में नया धर्म परिवर्तन कानून लागू हुआ है और डूंगरपुर का यह पहला मामला माना जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *